रायबरेली, फरवरी 1 -- डीह। ब्लॉक क्षेत्र के टेकारी दादू गांव में रविवार को संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती बडे़ ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इसमें क्षेत्रीय लोगों के द्वारा शोभा यात्रा निकाली की गई। संत रविदास की निकाली गई शोभा यात्रा टेकारी दादू से शुरू होते हुए रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई। इसके बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष किरन देवी, इंद्रपाल, सुनील गौतम, रिंकू गौतम, स्नेहलता, वासुदेव भारती, जगदेव भारती व राजीव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...