गौरीगंज, फरवरी 1 -- अमेठी, संवाददाता। संत रविदास जयंती पर रविवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पटखौली से अमेठी कस्बे तक विशाल शोभायात्रा निकाली। वहीं विधायक आवास पर मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया और महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ। रविवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पटखौली से लेकर अमेठी कस्बे तक शोभायात्रा निकाली। संत रविदास और डा. भीमराव अंबेडकर के जयकारे लगाते हुए कार्यकर्ता अमेठी कस्बे के अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। यहां पर डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद मोमबत्ती जला कर संत रविदास को याद किया गया। वहीं विधायक अमेठी महराजी देवी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अनुराग प्रजापति ने कहा कि संत रविदास एक निर्विवाद संत हैं। उनकी शिक्षाओं से हमें प्रेरणा लेकर हमें समाज में समरसता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.