मऊ, जनवरी 31 -- दोहरीघाट। थाना परिसर में शुक्रवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि संत रविदास जयंती का आयोजन शांतिपूर्ण, मर्यादित और परंपरागत ढंग से किया जाना चाहिए। स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस, कार्यक्रम या किसी भी आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डीजे की ध्वनि सीमा, यातायात व्यवस्था और कार्यक्रमों के समयबद्ध पालन पर विशेष जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.