हरिद्वार, फरवरी 2 -- हरिद्वार जिले के भगवानपुर में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान एक ही समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इससे गुस्साए लोगों ने आरोपी पक्ष के घर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। उधर, देर रात गांव में एक और शव मिलने से तनाव बढ़ गया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में रविदास जयंती पर रविवार को एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद 27 वर्षीय आनंद पुत्र लक्ष्मीचंद, अपने परिवार के कुछ सदस्यों और साथियों के साथ घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, रास्ते में आनंद और उसके साथियों की किसी बात को लेकर, घर के सामने रहने वाले धर्मवीर और उसके साथ के लोगों से कहासुनी हो गई जो खूनी संघर्ष में बदल गई। आरो...