सहारनपुर, जनवरी 6 -- जनवरी माह के अंत और फरवरी की शुरुआत में आने वाले प्रमुख पर्वों को देखते हुए मंगलवार को पार्षद दल ने सहारनपुर नगर निगम के नगर आयुक्त को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में शोभायात्रा मार्गों की सड़कों की मरम्मत कराए जाने, खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराए जाने और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 30 जनवरी को गुरु रविदास महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि 31 जनवरी को शहर के अलग-अलग इलाकों में जन्मोत्सव के कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित होंगे। वहीं 4 व 5 फरवरी को शब-ए-बरात का पर्व है, जिसमें मुस्लिम समाज के लोग देर रात तक कब्रिस्तानों में इबादत के लिए जाते हैं। पार्षद नदीम अंसारी, फहाद सलीम ...