अंबेडकर नगर, फरवरी 7 -- अम्बेडकरनगर। संत रविदास के जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत विश्व हिन्दू महासंघ ने बसखारी के डिवहारे बाबा देवस्थान पर सामाजिक समरसता संगोष्ठी एवं सहभोज का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष पवन कुमार दुबे की अध्यक्षता और विशुन दयाल सैनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के गौ सम्मान आह्वान अभियान प्रमुख आशुतोष ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय सहसंयोजक भाजपा प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र विकास मोदनवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दरशुराम निगम, मेवालाल पासवान, विक्रम भारती, अवधेश मौर्य, राजेश, चंद्रेश निषाद, शिवपूजन निषाद, उर्मिला, महेंद्र वर्मा, सतिराम यादव, लाल मन यादव व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.