मऊ, जनवरी 31 -- दोहरीघाट। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में रविवार यानी आज संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान कुल आठ गांवों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। क्राइम इंस्पेक्टर सुबाषचंद्र यादव ने बताया कि खरकौली, इब्राहिमाबाद, कुरंगा, पतनई बुजुर्ग, बुढावर, सियरही, कादीपुर, भैंसाखरग सहित अन्य गांवों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो दोहरीघाट कस्बा आकर समाप्त होगी। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.