रुडकी, फरवरी 1 -- रविवार को संत गुरु रविदास महाराज की जयंती पर शोभायात्रा धूमधाम और ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई। इस दौरान झांकियों के साथ साथ पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा धनौरी और जसवावाला गांव की सभी गलियों से होकर रविदास मंदिर पहुंची, जहां मंदिर में पूजा पाठ किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री भाजपा भूप सिंह ने कहा कि संत रविदास ने सभी जातियों को प्रेम का पाठ पढ़ाया था और हमेशा उन्होंने समाज के उत्थान के लिये कार्य किया। कहा कि संत रविदास ने समाज के कमजोर लोगों को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस दौरान सेवाराम भारती, अरविंद, राजू, मोहित, राकेश सैनी, जीत सिंह, सुशील, तुलसी कुमार, संजय, रोनित, रोमित, सुधीर, रमेश कुमार, आदित्य कुमार, आयुष, दीपक, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...