लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरा नगर आवासीय महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने संत गुरु शिरोमणि रविदास की जयंती पर बधाई दी। उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाएं और याद किया। सुशील बच्चा ने कहा कि गुरु रविदास 15 और 16वीं शताब्दी के एक महान भारतीय संत, समाज सुधारक, आध्यात्मिक कवि थे। इन्हें समाज कभी भुला नहीं पाएगा। इस मौके पर महेश वाल्मीकि, अमित शुक्ला, प्यारेलाल चौधरी, उमाकांत सिंह, सीएल रंजन आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...