अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, संवाददाता। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव व औटा सदस्य डॉ. एमपी सिंह ने संत रविदास की जयंती पर उनके छवि चित्र पर मल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उनके विचारों को याद पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास सामाजिक परिवर्तन एवं एकता के माहानायक थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन जात-पात का भेद खत्म करने पर जोर दिया l वह भक्ति आंदोलन के कवि, समाज सुधारक, आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक और समरसता की स्थापना करने वाले थे। अपनी लेखनी द्वारा तमाम कृतियों की रचना के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया l उन्होंने समाज को तमाम अच्छी शिक्षाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...