बिजनौर, फरवरी 2 -- नजीबाबाद। संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के 649 वें जन्मोत्सव पर हवन पूजा का आयोजन किया गया उसके बाद रेलवे स्टेशन से विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बैंड व झांकियां शामिल रही। संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के जन्मोत्सव पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हवन पूजा मे मुख्य अतिथि तरूण राजपूत जिला मंत्री एवं नकुल अग्रवाल नगर अध्यक्ष ने आहूति दी। गुरू रविदास सभा, मौहल्ला जाब्तागंज, नजीबाबाद की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा का शुभारंभ ओमकुमार, विधायक विधानसभा क्षेत्र, नहटौर व अमर सिंह जिला पंचायत सदस्य ब्लॉक नजीबाबाद ने किया। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा रेलवे स्टेशन से मुख्य मार्गों जगन्नाथ चौराहा कल्लूगंज, चौक बाजार, भारत टाकीज मार्ग से होती हुई गुरू रविदास मन्दिर जाब्तागंज पहुंच कर सम्पन्न हुई। रविदास लीला ...