जहानाबाद, फरवरी 4 -- रविदास जी को संदेश को अपनाने के बाद सामाजिक विषमता व ऊंच नीच का भेद होगा समाप्त शहर में निकली यात्रा में अनुयायियों में दिख रहा था उत्साह जहानाबाद, निज संवाददाता। समाजसेवी बजरंगी दास के द्वारा बुधवार को समानता का संदेश के साथ संत रविदास यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से समाज मेंं संत रविदास जी के संदेश को जन-जन तक फैलाने का संकल्प लिया गया। संत रविदास जी के प्रसिद्ध उपदेश मन चंगा कठौती में गंगा पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बजरंगी दास ने कहा अपनी जीवन संत रविदास जी को संदेश को अपना ने के बाद सामाजिक विषमता ऊंची नीची का भेद समाप्त होगा। वही छात्र नेता चुन्नू दास ने कहा की संत रविदास ऐसा राज चाहते थे कि देश में कोई भूखा ना सोए और मानव मानव में प्रेम हो। वही संत सुगंध दास जी ने कहा कि देश में शांति बना रहे। कार्...