आरा, फरवरी 8 -- आरा, निज प्रतिनिधि । संत रविदास सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामुदायिक भवन चंदवा में संत शिरोमणि सदगुरु रविदास जयंती समारोह का आयोजन संस्थान के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार रवि की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार सुधांशु ने अंधविश्वास से बाहर रहने का सुझाव दिया। संस्था के संरक्षक राम यश अविकल ने तथागत बुद्ध और सद्गुरु रविदास का तुलनात्मक विमर्श किया। कहा कि जो बातें तथागत बुद्ध ने बतायी, वहीं बात सद्गुरु रविदास ने अपने तरीके से कही। पिन्टु कुमार ने कहा कि गुरु रविदास के बताए रास्ते पर चल कर ही समाज का कल्याण संभव है। पूर्व पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण राम ने कहा के सद्गुरु के वचनों को आत्मसात कर ही समाज का कल्याण हो सकता है। पटना से आए अमरजीत कुमार ने महिलाओं को जागरूक करने पर जोर दिया। मंच संचालन अजय कुमार और सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.