छपरा, फरवरी 6 -- छपरा, एक संवाददाता। संत रविदास के मार्ग पर चलकर ही समाज को अंधेरे से मुक्ति दिलायी जा सकती है। पूर्व मंत्री व राजद नेता शिवचंद्र राम ने जिप अध्यक्ष जयमित्रा देवी के आवास पर आयोजित संत रविदास पखवारा संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शुक्रवार को यह बातें कही। उन्होंने इस संगोष्ठी के जरिए समाज के लोगों को तीन मंत्र दिया जिसमें आधी रोटी खाएंगे-, बेटा- बेटी को पढ़ाएंगे, आधी रोटी खाएंगे-नशा मुक्त समाज बनाएंगे, आधी रोटी खाएंगे -अंधविश्वास को मिटाएंगे ।उन्होंने अपने समाज के लोगों से 22 फरवरी को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में आयोजित संत रविदास का 649 वां राज्य स्तरीय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि पटना में होने वाले इस राज्य स्तरीय सम्मेलन के जरिए बसपा के दिवंगत नेता काशीराम व पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.