रुडकी, फरवरी 1 -- क्षेत्र में रविवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कई गांव में आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव की मुख्य गलियों से होकर गुजरी, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। कलियर, इमलीखेड़ा, मेंहवड़ खुर्द, बाजुहेड़ी, रहमतपुर, मेहवड़ कला, माजरी, राघड़वाला, बेल्डा, हकीमपुर तुर्रा, दरियापुर, समेत अन्य गांव में रविदास जयंती के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजित शोभायात्रा रविदास मंदिर से शुरू होकर गांव की गलियों से गुजरी, जहां सुंदर झांकियों को देखने के लिए गलियों में लोगों की भीड़ जुट गई। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने रविदास महाराज को महान समाज सुधारक बताया और उनके पदचिन्हों पर चलने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.