बिजनौर, जनवरी 31 -- संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती पर नगर के मुख्यमार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रविदास मंदिर से शुरू शोभायात्रा में अनेक मनमोहक व सुंदर झांकियों के अतिरिक्त अखाड़ा का प्रदर्शन किया गया। शनिवार को रविदास धर्मशाला में विधिवत पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुई। नगर पालिका चैयरमैन डॉ. एमपी सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एमएलसी अशोक कटारिया, विधायक नहटौर ओमकुमार सिंह, विधायक अशोक कुमार राणा व ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने अपने अलग अलग वक्तव्यों में संत रविदास को समाज के लिए आदर्श, सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के सच्चे पथप्रदर्शक बताते हुए उनके संदेशों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। आयोजन समिति की से आगन्तुक अतिथियों को सरोपा भेंट जर सम्मानित किया गया। शोभायात...