जहानाबाद, मई 9 -- कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था थाना अन्तर्गत धर्मपुर पोंदिल गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की घटना की बसपा जिला कमिटी ने निंदा की है। बसपा कुर्था विधानसभा प्रभारी सह जिला परिषद सदस्य रंजन कुमार यादव ने विरोध जताते हुए कहा कि यह घटना केवल एक मूर्ति को खंडित करने की नहीं, बल्कि बहुजन समाज की आत्मा पर चोट है। यह देश में अभी भी मौजूद उस कट्टर मानसिकता का प्रतिबिंब है जो समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की भावना को तोड़ना चाहती है। हम इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। बसपा यह मांग करती है कि प्रशासन तत्काल इस घटना की जांच कर दोषियों को चिन्हित कर कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाए ताकि समाज में पुन: ऐसा कृत्य करने की कोई हिम्मत न कर सके। हम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.