फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- फर्रुखाबाद। संत रविदास की जयंती पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। नरायनपुर बगीची से निकली इस शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। फतेहगढ़ के मुख्य मार्गों पर निकली इस यात्रा में संत रविदास के जयकारे लगाये जा रहे थे। यात्रा का समापन नरायनपुर बगीची में हुआ। वहीं दूसरी ओर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर संत रविदास की जयंती मनायी। उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान संत नरहरिदास को भी याद किया गया। राधेश्याम सविता, रोमित सक्सेना, रामपाल यादव, मुख्तार आलम, प्यारे मियां, शैलेंद्र सिंह, वासू गुप्ता, विवेक भारद्वाज आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.