अमरोहा, फरवरी 1 -- नौगावां सादात। रविवार को संत गुरु रविदास जयंती के अवसर पर नौगांवा सादात के मोहल्ला अलीनगर में रविदास मंदिर पर सुबह 7 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। सभी रविदास भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद दोपहर 2 बजे संत गुरु रविदास की भव्य शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर कैलबकरी मार्ग, जाटवों की पुलिया, बिजनौर रोड होते हुए बुध बाजार चौराहा,पेट्रोल पंप गौतम नगर तक वापस अपने मार्ग से होती हुई रविदास मंदिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में संत रविदास की झांकी,भगवान शंकर, माता पार्वती की झांकी, सुदामा श्री कृष्ण की झांकी एवं भक्ति गीतों से बिजनौर रोड गूंज उठा। शोभा यात्रा में महिलाएं बच्चे हाथ में झंडा लेकर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। इस दौरान वीरेंद्र सिंह सैनी, इकराम सैफी,विकास जाटव,अशोक जाटव,पप्पू जाटव, सुदेश वाल्मीकि, दि...