सहरसा, फरवरी 2 -- सहरसा। सौरबाजार प्रखंड के समदा मे संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 649वीं पावन जयंती के शुभ अवसर पर, संत शिरोमणी गुरू रविदास संगठन व समदा ग्रामवासी द्वारा हरिनारायण राम की अध्यक्षता मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात सत्संग, गुरू महाप्रसाद भण्डारा का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी चन्दन वर्मा ने बताया कि सत्संग मे साधू संतो ने बताए कि माघ पूर्णिमा को मनाई जाने वाली यह जयंती हमें प्रेम, करुणा, भाईचारे और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। संतमत सत्संग के जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरु रविदास जी ने जाति-पाति के भेदभाव को मिटाकर, मानवता और भक्ति का संदेश दिया। गुरू जी के उपदेश आज के आधुनिक समाज मे एकजुटता के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर विशुनदेव राम,महेश्वरी राम,डा. उदय राम,अशोक यादव, रामविलास मेहता,प्रमो...