अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़। गुरुमत सत्संग सभा पंजाबी क्वार्टर में संत भक्त रविदास का जन्म दिवस मनाया गया। जत्थेदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रविदास का जन्म 1376 ई. को बनारस के निकट हुआ। भक्त रविदास के पूर्वज मृत पशुओं को ढोने का काम करते थे। उन्होंने अपनी वाणी में अपनी भाईचारे का जिक्र कई जगह पर किया है। वह बचपन से ही परोपकारी एवं सहानुभूति का भाव रखते थे। वे साधु संतों की सेवा तथा गरीबों की भलाई में लगे रहते थे। गागेन का राजा पीपा, काशी का राजा वीर सिंह, मेडता महारानी मीरा बाई और मेवात की रानी झाली उनके श्रद्धालु थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...