गुमला, अगस्त 25 -- जारी प्रतिनिधि। जारी प्रखंड के जरमाना पारिस में रविवार को संत मोनिका का पर्व हर्षोल्लास और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मिस्सा अनुष्ठान से हुई। बतौर मुख्य अधिष्ठाता फादर निरंजन एक्का ने मिस्सा पूजा कराया। सहयोगी के रूप में फादर लौरेन्स टोप्पो और फादर सिप्रियनु कुल्लू मौजूद थे। मौके पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए फादर निरंजन एक्का ने अपने संदेश में कहा कि संत मोनिका महान माताओं में से एक थीं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे धैर्य, दया, ममता, सेवा और त्याग जैसे आदर्श गुणों को आत्मसात करें। तभी वे सफल माता और समाज के लिए प्रेरणा बन सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को संत मोनिका की जीवनी से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इसके बाद पारिस क्षेत्र की विभिन्न म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.