धनबाद, सितम्बर 27 -- राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज स्थित संत मैथ्यूज हाई स्कूल में शुक्रवार को दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को प्रदर्शित करते हुए एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। इसके अलावा, धुनुची नृत्य की भी जीवंत प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने महिषासुरमर्दिनी नृत्य नाटिका की जीवंत प्रस्तुति दी। जूनियर विंग के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां उन्होंने मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, गणेश, कार्तिकेय और महादेव जी के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्रा अंतरा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और आराध्य कुमारी ने दुर्गा पूजा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य राहुल कुमार दे ने कहा कि दुर्गापूजा आस्था, संस्कृति, सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.