बोकारो, सितम्बर 30 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। सेंट मेरीज़ नर्सरी स्कूल, बोकारो में दुर्गा पूजा का उत्सव बड़े हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने नाटक और प्रस्तुति के माध्यम से माता दुर्गा के नौ रूपों का परिचय दिया व उनके महत्व को सरल और रोचक ढंग से समझाया। साथ ही बच्चों ने यह भी दर्शाया कि दुर्गा पूजा अच्छाई की बुराई पर विजय और साहस, शक्ति व धर्म की स्थापना का प्रतीक है। बच्चों ने आकर्षक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए, जिन्होंने पूरे वातावरण को उत्साह और भक्ति से भर दिया। विद्यालय के प्राचार्य फादर डीनू एम. डेनियल ने कहा दुर्गा पूजा जैसे अवसर न केवल बच्चों को हमारी संस्कृति और परंपरा से जोड़ते हैं, बल्कि उन्हें यह भी सिखाते हैं कि जीवन में सत्य, साहस और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.