बोकारो, फरवरी 21 -- संत मेरीज़ नर्सरी स्कूल ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें अजनबी से सावधान विषय के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय में सबसे पहले प्री-नर्सरी के बच्चों को कक्षा व सभा के माध्यम से अजनबियों से सुरक्षित रहने के नियम समझाकर की गई। रोल-प्ले की सहायता से उन्हें सिखाया गया कि अजनबी से कैसे बचें और किन परिस्थितियों में सतर्क रहना आवश्यक है। इसके बाद नर्सरी कक्षा के बच्चों को भी अजनबियों से दूरी बनाए रखने की महत्वपूर्ण शिक्षा दी गई। बच्चों ने विभिन्न परिस्थितियों का सजीव प्रस्तुतीकरण किया। जिसमें अजनबी द्वारा लालच देना, नाम लेकर बुलाना, साथ चलने का आग्रह करना या मदद के बहाने पास आने का प्रयास करना। बच्चों ने संदेश दिया कि ऐसी परिस्थितियों में सतर्क रहना, ना कहना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना व तुरंत किसी वि...