पलामू, फरवरी 22 -- मेदिनीनगर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित चौथा ऑल इंडिया ओपन नेशनल कराटे चौंपियनशिप में संत मरियम विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता शोतो-कान स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 14 और 15 फरवरी को आंबेडकर इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में संत मरियम विद्यालय के पांच प्रतिभावान कराटेकारों ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार कौशल, फुर्ती और दमखम का प्रदर्शन करते हुए कुल तीन स्वर्ण पदक एवं दो रजत पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक जीतने वालों में उज्ज्वल राज, चंचल कुमार एवं हर्ष मेहता शामिल हैं, जबकि सत्यम उरांव एवं सचिन कुमार गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.