सहारनपुर, दिसम्बर 7 -- सहारनपुर। जनक नगर तकिया स्थित गुरुद्वारा परिसर में रविवार को संत भागमल का जन्मदिन अटूट श्रद्धा और गहरी आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में संगत ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर के भाई बलदेव सिंह और श्री गुरु सिंह सभा के जत्थेदार, साथ ही यमुनानगर से पधारे भाई जगमोहन सिंह ने शब्द कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। उन्होंने संत भागमल के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संदेश देते हुए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत अरदास की गई। रागी जत्थेदारों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। शब्द कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर भी साध-संगत ने छका और पवित्र रस्मों में शामिल होकर श्रद्धा प्रकट की। सरदार जगपाल सिंह, सरदार जसपाल सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.