रिषिकेष, अगस्त 14 -- निर्मल आश्रम ऋषिकेश में गुरुवार को संत बाबा जोध सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा, प्रेम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश और ऋषिकेश के आसपास से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। गुरुवार को जन्मोत्सव की शुरुआत श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के भोग के साथ हुई। इसके बाद संतों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के पश्चात, महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने उपस्थित संगत में प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी बांटा गया, जिसमें सभी भक्तों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में सरदार बिक्रमजीत सिंह, करमजीत सिंह, ललिता कृष्णास्वामी, डॉ. सुनीता शर्मा, अमृतपाल डंग, हरप्रीत सिंह, आत्मप्रकाश, अजय शर्मा, बलविंदर सिंह, राजेश गुप्ता, हरमनप्रीत सिंह, अशोक जोशी, दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.