रांची, जनवरी 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीएनआई चर्च कलीसिया द्वारा 24 जनवरी को संत पॉल्स दिवस मनाया जाएगा। आयोजन में संत पॉल्स के नाम से संचालित शिक्षण संस्थान शामिल होंगे। संत पॉल्स प्राइमरी और मिडिल स्कूल से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा संत पॉल्स हाई स्कूल और मास्टर लाइन होते हुए संत पॉल्स कॉलेज परिसर तक पहुंचेगी। वहीं, शाम 3:30 बजे से संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में कलीसिया के सदस्य शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...