रांची, सितम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत पॉल्स कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। आयोजन कॉलेज फेस्ट के रूप में हुआ। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। फैशन शो में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति देखने को मिली। जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की संस्कृति और कला को छात्र-छात्राओं ने वेषभूषा व नृत्य के माध्मय से प्रस्तुत किया। इसके अलावा नृत्य व संगीत प्रतियोगिता भी हुई। पेंटिंग में ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य को दर्शाया फेस्ट में पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई। इसमें भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य को दर्शाया गया। इसके अलावा विज्ञान प्रदर्शनी और छात्रों की ओर से खानपान व सजावट के स्टॉल भी लगाए गए थे। अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। फैशन शो में जज के रूप में ट्राइब क्वीन ग्लोबल की विजेता अभिजल कंडुलना और ...