रांची, जनवरी 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। संत पॉल्स दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को बहुबाजार स्थित संत पॉल्स कैथेड्रल में पारंपरिक प्रभु भोज आराधना विधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत पॉल्स के नाम पर संचालित सभी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने संरक्षक संत के सम्मान में मनन-चिंतन किया। प्रार्थना सभा का संचालन बिशप बीबी बास्के ने किया। पेरिश प्रीस्ट रेव्ह जॉर्जस कुजूर ने अपने संदेश में संत पॉल्स के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यीशु के आगमन से उनके हृदय का परिवर्तन हुआ, जिसके पश्चात वे ईश्वर की योजना के सुसमाचार प्रचारक बने। आराधना के दौरान बाइबल पाठ और विशेष प्रार्थनाएं की गईं। इस विधि में संत पॉल्स रांची पेरिश के पुरोहित, स्कूल व कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी मुख्य रूप से शामिल हुए। निकाली गई शोभायात्रा संत पॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.