बागेश्वर, जनवरी 30 -- कमस्यार घाटी के खातीगांव निवासी 97 वर्षीय संत निरंकारी सोहन सिंह रावत का हल्द्वानी में गुरुवार को निधन हो गया है। रानीबाग के शीतलाघाट में शुक्रवार को उनका अंतिम संसकार होगा। उनके पुत्र मदनमोहन ने यह सूचना दी। कमस्यार के हर संघर्ष से लेकर उत्सव में वह सबसे पहले सयाने की भूमिका में खड़े रहते थे। उनके निधन पर सांसद अजय टम्टा, नगर पंचायत अध्यक्ष बेरीनाग हेमा पंत, विधायक सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व जिप अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिपं सदस्य गोपा धपोला, पूजा आर्या, कमस्यार ब्लॉक संघर्ष समिति अध्यक्ष एड गोविंद सिंह भंडारी, कमस्यार महोत्सव समिति अध्यक्ष विनोद मेहरा, सुरेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील रावत, ग्राम प्रधान सुमन रावत, कमला राठौर आदि ने गहरा दुख जताया है। उन्...