बोकारो, फरवरी 23 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत अभियान के तहत रविवार को बांधडीह ब्रांच के सेवादलों के नेतृत्व में टांडमोहनपुर ब्रांच स्थित पुटकी बांध पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान तालाब का साफ -सफाई करके जल - स्वच्छ मन का संदेश देने का प्रयास किया गया। संत निरंकारी मिशन के राजेश्वर महतो ने कहा कि सद गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की प्रेरणास्पद शिक्षाओ आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का सुत्रपात किया था। मौके पर देवीलाल मांझी, ज्ञान रंजन दास, ब्रह्रमदेव दास, काली दास नायक, डा. कन्हैया सोलंकी, राजेश सिंह, राज कुमार साव, पप्पु बरनवाल सहित सेवा दल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.