मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- गोरौल। सोन्धो दुल्लह पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ जिला पार्षद रूबी कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्यनारायण पासवान, मुखी रविनंदन सहाय उर्फ सुमन जी, जीएनएम द्रौपदी कुमारी तथा सेवादल इंचार्ज नंदलाल ने संयुक्त रूप से किया। अभियान के दौरान सेवादल एवं संगत के सदस्यों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वास्थ्य केंद्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...