छपरा, फरवरी 22 -- मशरक। एक संवाददाता संत निरंकारी मिशन मशरक द्वारा प्रोजेक्ट अमृत अभियान के तहत रविवार को मशरक नगर पंचायत के सतिवार तीर छठ घाट के पास घोघारी नदी की वाटर बॉडीज की सफाई की गयी। इस अभियान मे मशरक निरंकरी मिशन के सैकड़ो सेवा दल के लोग शामिल हुए। मशरक नगर पंचायत के मेयर सोहन महतो, उप मेयर प्रतिनिधि अमित सिंह और वार्ड पार्षद दीपक ओझा का सराहनीय सहयोग रहा। स्थानीय मुखी शिव नारायण सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे देश भर मे लगभग 15 सौ से अधिक स्थानो पर एक साथ आयोजित किया गया है। इस व्यापक विस्तार के कारण यह प्रयास ऐतिहासिक स्वरूप धारण करेगा। जो जल संरक्षण तथा स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावशाली रूप से पहुंचाएगा। इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल संसाधन नही,जीवन का आधार और ईश्वर की अमु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.