मुरादाबाद, फरवरी 22 -- संत निरंकारी मिशन ब्रांच में निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन आशीर्वाद से प्रोजेक्ट अमृत- स्वच्छ जल स्वच्छ मन कार्यक्रम के तहत तहसील क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लागंज में स्थित तालाब का सफाई अभियान निरंकारी मिशन के तत्वाधान में चलाया गया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ निरंकारी मिशन ब्रांच के मुखी ब्रह्म प्रकाश गुप्ता, ग्राम प्रधान फैजुल्लागंज छाया चौहान और ब्लॉक प्रमुख पति डा. वीर सिंह सैनी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में एडवोकेट रामकुमार चौहान, राकेश कश्यप, प्रवेश गुप्ता, रघुनाथ सिंह, मुकेश कुमार चौहान, मुनेश कुमार, योगेश कुमार, नीलू सिंह, राजबाला देवी, सुनीता कश्यप, निशा, वंदना, पूनम, परिणीता, अर्पिता सरबजीत कौर आदि सैकड़ो सेवादारों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...