जौनपुर, फरवरी 23 -- जौनपुर। जिले के समस्त तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर संत निरंकारी मिशन की ओर से स्वस्थ जल और स्वस्थ मन योजना के तहत शहर के गोमती नदी के घाटो की सफाई की गयी। इसी तरह से ग्रामीण अंचलों में सफाऊ का काम चला। शाहगंज के ऐतिहासिक पक्का पोखरा की बृहद स्तर पर की गयी। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के स्मृति में प्रोजेक्ट अमृत तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सभासद अब्दुल्लाह राईन, अरशद अंसारी, मकसूद अहमद आदि नगर पालिका कर्मियों के साथ जुटे रहे। शाहगंज ब्रांच इंचार्ज अशोक सिंह के नेतृत्व में दो सौ से अधिक सेवादारों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम आठ बजे से बारह बजे तक तय था। पूर्व मुखी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जयंती मनाई जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में बृहद सफाई अभियान चलाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.