कौशाम्बी, फरवरी 22 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के चमरूपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संत निरंकारी मिशन की महिलाओं द्वारा रविवार को स्वचछता अभियान चलाया गया। यह अभियान स्वच्छ जल-स्वच्छ मन के तहत चलाया गया। अभियान की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी रहीं। संत निरंकारी मिशन की महिलाओं द्वारा स्वच्छ जल-स्वच्छ मन के तहत सफाई अभियान चलाया जाता है। रविवार को उनके द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमरूपुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई करते हुए उसे गंदगी मुक्त किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वच्छता के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता से बीमारी का प्रकोप कम किया जा सकता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए घरों व आस-पास साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। इस मौके पर डॉ.सुधीर कुमार, शाखा के मुखी देश...