प्रयागराज, जनवरी 2 -- माघ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड स्थित सेक्टर तीन में शुक्रवार को संत निरंकारी मिशन की निशुल्क डिस्पेंसरी शिविर का शुभारंभ हुआ। मिशन के भदोही के संयोजक राजेश कुमार ने शिविर का उद्घाटन करते हुए बताया कि 24 जनवरी तक श्रद्धालुओं का उपचार व दवा वितरण किया जाएगा। साथ ही मोबाइल डिस्पेंसरी वैन पूरे मेला में भ्रमण करेगी। शिविर में एलोपैथी व होम्योपैथी दोनों पद्धतियों के इलाज की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर केंद्रीय प्रचारक आरएल शुक्ल, राम किशोर, राधेश्याम, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.