कोडरमा, फरवरी 4 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शहर के ब्लॉक रोड में कोडरमा स्वर्णकार संघ द्वारा अपने कार्यालय में महान संत और सोनार समाज के कुल गुरु श्री नरहरी दास महाराज की 529वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर मुख्यरूप से उपस्थित समाज के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सोनी समेत संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाज के गणमान्य लोगो ने उनके चित्र पर माला व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद ने की। उन्होंने संत नरहरी दास के जीवन और उनके अनमोल योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज के लिए सशक्त संगठन की आवश्यकता बताई। उन्होंने समाज उत्थान में हर एक व्यक्ति को निस्वार्थ भाव से आगे आने का आह्वान किया।वही प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सोनी ने बताया कि संत नरहरी दास की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.