प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। काशी तमिल संगमम यात्रा के तहत मंगलवार को वाराणसी से प्रयागराज पहुंचे 275 श्रद्धालुओं ने संगम स्नान के बाद बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तमिलनाडु के महान संत व दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का (प्रयागराज जंक्शन के बाहर सिटी साइड) विधिवत अनावरण किया । उपमुख्यमंत्री ने कहा कि काशी तमिल संगमम भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एकता, आध्यात्मिक परंपराओं और राष्ट्रीय एकात्मता का जीवंत प्रतीक है। संत तिरुवल्लुवर के विचार आज भी समाज को नैतिकता, सद्भाव, करुणा और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। उनकी शिक्षाएं उत्तर और दक्षिण भारत के सांस्कृतिक सेतु को और मजबूत करती हैं। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य व दीपक पटेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.