चक्रधरपुर, फरवरी 4 -- -सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत बंदगांव,संवाददाता। संत टेरेसा बालिका मध्य विद्यालय बंदगांव में एक दिवसीय कराटे कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को कराटे के विभिन्न तकनीक से अवगत कराया गया। जिला कराटे में मेडल प्राप्त बच्चों को विद्यालय की तरफ से मेडल देकर सम्मानित भी किया। गोल्ड मेडल पाने वाली छात्रा अनुष्का पूर्ति, सिल्वर मेडल पाने वाली छात्रा सिसिलिया ओलोगा, हीरा मोती इंगा पूर्ति, श्रेया मुंडरी, ब्रांज मेडल पाने वाले छात्र मेलानी मुंडरी, नागी मुंडरी, आश्रिता नाग, यास्मीन राठौर, निशा मुंडा, अर्पिता पूर्ति को पुरस्कृत किया। प्रधानाध्यापक सिस्टर सरोजनी धनवार ने सभी बच्चों से कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। कराटे खेल अनुशासन और स्वस्थ रहने की राह में ले जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों में प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.