कोडरमा, फरवरी 15 -- झुमरी तिलैया। संत जोसेफ स्कूल झुमरी तिलैया के पूर्व छात्र अभिषेक कुमार( पिता राजेश कुमार कसेरा) का चयन नीट की परीक्षा में हुआ है। बता दें कि अभिषेक को ऑल इंडिया 360 वां रैंक प्राप्त हुआ। इस संबंध में सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधन ने बताया कि अभिषेक शुरू से ही मेधावी, जिज्ञासु प्रवृत्ति का छात्र था। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता पर अभिषेक को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कठिन परिश्रम, सेंट जोसेफ स्कूल के शिक्षकों और उन तमाम मित्रों को दी है जिनसे उन्हें हमेशा बेहतर करने की प्रेरणा मिलती रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.