पटना, जनवरी 5 -- संत जोसेफ जेठुली में सोमवार को एलेकजी और यूकेजी में दाखिले के लिए सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक ऑफलाइन फॉर्म का वितरण हुआ। फॉर्म का वितरण स्कूल परिसर में ही हुआ। ठंड में भी फॉर्म के लेने के लिए सुबह छह बजे से ही अभिभावकों की लंबी कतार लग गई थी। दोनों ही कक्षाओं में नौ सौ से अधिक फॉर्म बिके। फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये थी। चूंकि फॉर्म इसी दिन 12 बजे तक जमा करना था। इसलिए अभिभावक पूरे दस्तावेज के साथ आए। सभी ने वहीं बैठकर फॉर्म भरा और जमा किया। यूकेजी में 125 सीटों पर और एलकेजी में 45 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.