सोनभद्र, नवम्बर 23 -- अनपरा,संवाददाता। संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर ने धूमधाम से विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया । बतौर मुख्य अतिथि एनटीपीसी परियोजना प्रमुख संदीप नायक, अध्यक्ष फादर रेजीनाल्ड डिसूजा, मानव संसाधन अधिकारी सिद्धार्थ मंडल व विद्यालय के प्रधानाचार्य विसेंट परेरा नें संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय के टॉपर सहित विद्यालय में सेवा दिए गए शिक्षक शिक्षिकाओं को भी स्मृति चिन्ह पुरस्कार भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख संदीप नायक ने कहा कि संत जोसेफ स्कूल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपितु ज्ञान के साथ ही साथ संस्कार, सांस्कृतिक चेतना, विज्ञान एवं तकनीकी गतिविधियों से भी बीते 48 वर्षों से बच्चों का सर्वागीण विकास कर रहा ...