गुमला, जून 15 -- बसिया, प्रतिनिधि। संत जोसेफ इंटर कॉलेज कोनबीर नवाटोली में शनिवार को कक्षा 12वीं के उत्तीर्ण और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए आगे बढ़ो और सक्षम बनो विषयक करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को उच्च शिक्षा और जीविकोपार्जन से जुड़े विभिन्न विकल्पों के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यशाला का आयोजन पीयुष एकेडमी द्वारा किया गया। जिसमें छात्रों को बीए, बीकॉम, बीएससी जैसी पारंपरिक उच्च शिक्षा के साथ-साथ आईटी, सॉफ्टवेयर, बीसीए, सेल्स, सरकारी प्रतियोगी परीक्षाएं और कौशल विकास प्रशिक्षण जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्सों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य ब्र्रदर सुशील टोप्पो सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। वक्ताओं ने छात्रों को अपने लक्ष्य तय करने, मेहनत और समर्पण के साथ सफलता की राह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.