संभल, फरवरी 21 -- तहसील क्षेत्र के भारतल सिरसी स्थित संत जोग सिंह के स्मारक स्थल पर शनिवार को आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। सुबह से ही संत जोग सिंह की समाधि पर मिट्टी और प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं, विशेषकर नव विवाहित महिलाओं, की लंबी कतारें लग गईं। मान्यता है कि यहां श्रद्धापूर्वक मिट्टी चढ़ाने और प्रसाद अर्पित करने से वैवाहिक सुख-शांति तथा संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। श्रद्धालु परंपरा के अनुसार समाधि पर गुण और बताशे का प्रसाद चढ़ाते हुए पांच बार मिट्टी अर्पित करते हैं। इस अवसर पर दूर-दराज़ के गांवों से भी लोग पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और विश्वास का माहौल बना रहा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना करती नजर आईं। व्यवस्था के लिए स्थानीय ग्रामीणों और सेवादारों ने सहयोग किया, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन मे...