संभल, जुलाई 6 -- सिंहरपुरसानी। भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदय भान सिंह शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव भारतल सिरसी पहुंचे, जहां उन्होंने संत जोगा सिंह स्मारक स्थल पर जाकर समाधि पर माथा टेका और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह एवं खिलेंद्र सिंह ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया। पूर्व राज्यमंत्री ने संत के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि यह वही संत हैं जो गुरु गोविंद सिंह जी के अनन्य साथी थे और देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। ऐसी विभूतियों के चरणों में शीश झुकाने का मन बार-बार करता है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत के उत्थान हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.