रांची, जून 8 -- चान्हो, प्रतिनिधि। संत जॉन मेरी बियन्नी चर्च चान्हो में रविवार को पहला परम प्रसाद ग्रहण करनेवाले बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 58 बच्चों (24 लड़के और 34 लड़कियों) ने अपना पहला परम प्रसाद ग्रहण किया। चान्हो पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर अल्बर्ट लकड़ा ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद बच्चों को पहला परम प्रसाद ग्रहण कराया। उन्होंने कहा कि आज माता कलीसिया का जन्मदिन है। पवित्र यूखारिस्त हम विश्वासियों का केन्द्र बिंदु है। परम प्रसाद ग्रहण करनेवाले प्रभु हमेशा इन बच्चों को आशीष प्रदान करते रहे और इन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे। मौके पर फादर अल्बर्ट, फादर अनुज, संत जॉन मेरी बियन्नी पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित ब्रदर समीर, धर्म बहनें सहित बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.