रांची, जनवरी 29 -- रांची। संत जेवियर स्कूल, डोरंडा में बुधवार को सांस्कृतिक संध्या 'विवा ला फिएस्टा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और प्राचार्य फादर फुलदेव सोरेंग एसजे ने किया। इस कार्यक्रम में जूनियर विंग के विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में लघु नाटिका पेश की। जादुई थीम पर विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। हिंदी एकांकी नाटक सोन चिरैया का मंचन भावपूर्ण रहा। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को गहनता से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने भी शिक्षा का महत्व बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.